बोलेरो नहर हादसा में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों से मिलने पहुंचे थे नंदी
पूजा पाल निष्कासन को बताया सपा का नकारात्मक कदम, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने साधा निशाना
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को कहा कि पूजा पाल निष्कासन सपा का कठोर और नकारात्मक कदम है। उन्होंने दावा किया कि विधायक को केवल सच बोलने की वजह से पार्टी से बाहर किया गया और उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी।
नंदी गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहा गांव में बोलेरो नहर हादसे में मारे गए 12 लोगों के परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा हमेशा गुंडे और माफियाओं के साथ खड़ी रही है। उनके अनुसार, सपा सरकार में गुंडे-माफिया लोगों को पीटते थे, घरों पर कब्जा कर लेते थे और पीड़ितों को ही थाने में बंद करवा देते थे। उन्होंने दावा किया कि आज ऐसा करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सच बोलना अखिलेश यादव हजम नहीं कर पाए और पूजा पाल निष्कासन करना पड़ा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मस्जिद में बैठक करने को लेकर नंदी ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह सपा की पुरानी परंपरा और वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। नंदी ने आरोप लगाया कि बैठक में शामिल मौलानाओं में से किसी ने अखिलेश यादव की पत्नी के पहनावे पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ करार दिया और भगवान से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव को सद्बुद्धि मिले, ताकि वे बचे हुए विधायकों और सांसदों को भी न खो दें।
कैबिनेट मंत्री ने बोलेरो हादसे को अत्यंत दुखद बताया और खासकर छोटे बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जान की कीमत पैसों से नहीं लगाई जा सकती, लेकिन सरकार हर दुख में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बचे हुए आर्थिक मुआवजे को शीघ्र पीड़ित परिवारों तक पहुंचाया जाए।
नंदी ने कहा कि पूजा पाल निष्कासन न केवल सपा की कार्यप्रणाली को उजागर करता है बल्कि यह समाज में नकारात्मक संदेश भी देता है। उन्होंने दोहराया कि विधायक को केवल सच बोलने की वजह से यह सजा दी गई है।

यह भी पढें : Land dispute में टंकी पर चढ़ गया युवक, मचा हड़कंप
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
