Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : एक दिन में 3.45 लाख नए केस, 2621 मौतों...

National News : एक दिन में 3.45 लाख नए केस, 2621 मौतों से हाहाकार

देश में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा और अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित मिले। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 345,147 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, इस दौरान रिकॉर्ड 2621 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। लगातार आठ दिनों से प्रतिदिन होने वाली कोरोना मरीजों की मौत की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,89,549 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,02,456 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,43,914 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 15.3 फीसदी है। इससे पहले गुरुवार रात तक कोरोना वायरस के 3.32 लाख नए केस मिले थे और इसी दौरान करीब 2250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह से भारत ने दुनियाभर में कोरोना के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमेरिका भी अब डेली केस के मामले में भारत से पीछे छूट गया है जो देश के लिए चिंता की बात है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular