आगामी पांच जून तक पूरी हो सफाई, पॉलीथिन पर चले सख्त अभियान
नालों की सफाई में लापरवाही पड़ सकती है भारी, होगी सख्त कार्रवाई
संवाददाता
गोंडा। नालों की सफाई को लेकर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने शुक्रवार को सभी नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 5 जून तक हर हाल में नालों की सफाई पूरी करा ली जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्य न हुआ, तो बारिश के मौसम में जल निकासी बाधित होगी और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
गोंडा स्थित मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मंडल के चारों जनपदों गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में यह निर्देश दिए गए। आयुक्त ने नालों की सफाई पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी।
मानवता का तकाजा है कि जानवरों के लिए रखें पानी
नालों की सफाई के निर्देशों के साथ ही आयुक्त ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनता से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने घरों के बाहर पशु, पक्षियों और बेसहारा जानवरों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि “मानवता तभी जीवित रहती है जब हम मूक प्राणियों के कष्टों को भी समझें।“ नगर निकायों को भी निर्देशित किया गया कि वे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ और वॉटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नालों की सफाई जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक है आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना।
यह भी पढें:प्रेमी संग फरार हो गई 3 डाक्टर बच्चों की मां
नालों की सफाई में सबसे बड़ा रोड़ा पॉलीथिन
आयुक्त ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पॉलीथिन नगरों में नालों की सफाई के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन एक धीमा ज़हर है, जो सिर्फ सीवर व्यवस्था को ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने नालों की सफाई को प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक बताया कि स्कूलों, मोहल्लों और सार्वजनिक मंचों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि मानक के अनुसार ही पॉलीथिन का उपयोग हो, और अनुपयुक्त पॉलीथिन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों को मिला साफ निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
आयुक्त ने कहा कि आम जनता को सुविधाएं देना नगर निकायों की प्रथम जिम्मेदारी है। उन्होंने नालों की सफाई को पूरी तत्परता से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर अधिकारी इसकी निगरानी करें और 5 जून की समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नालों की सफाई, पेयजल व्यवस्था और पॉलीथिन प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर मॉनिटरिंग रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। कोई भी कार्य अधूरा पाया गया, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में अपर मंडलायुक्त कमलेश चंद्र, सभी संबंधित जिलों के अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें: शशि थरूर को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है मोदी सरकार!
पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
