Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा में महिला अपराध की दो घटनाएं

गोंडा में महिला अपराध की दो घटनाएं

एक में दुष्कर्म, तो दूसरी में अश्लीलता का मामला दर्ज

बढ़ते महिला अपराध बने जनपद के नागरिकों में चिंता का कारण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जनपद में महिला अपराध की दो भयावह घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। पहला मामला छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण और फोटो वायरल करने से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला महिलाओं के साथ सरेआम अश्लील हरकतें और छींटाकशी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी का है।

महिला अपराध से जुड़ी पहली घटना कटरा बाजार थाने की है, जहां एक 22 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कौडिया थाना क्षेत्र निवासी अरमान रिश्तेदारी के नाते उनके घर आता-जाता था। पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल को जब घर में कोई नहीं था, तब आरोपी अरमान ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह सिलसिला बीते दो वर्षों से चल रहा था। जब उसने अरमान से शादी की बात की तो उसने न केवल इनकार कर दिया बल्कि नाराज होकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक, छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी अरमान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला अपराध पर गोंडा पुलिस की कार्रवाई
गोंडा में महिला अपराध

यह भी पढें: हिंदू शेरों को छोड़कर हमें सूअर पसंद आएंगे?-हर्षा रिछारिया

महिला अपराध से जुड़ी दूसरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव से जुड़ी है। यहां की निवासी महिला किरन ने पुलिस में शिकायत की कि गांव का ही ननके पुत्र भिखारी आए दिन महिलाओं को देखकर छींटाकशी करता है, अश्लील हरकतें करता है और भद्दे गाने गाता है। महिला अपराध पीड़िता ने कहा कि आरोपी की इन हरकतों से महिलाएं भयभीत हैं और घर से बाहर निकलने में भी संकोच करने लगी थीं। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोंडा में महिला अपराध की बढ़ती घटनाएं आम नागरिकों में चिंता का विषय बनी हुई हैं। इन मामलों के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की बात कही है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि महिला अपराध से सम्बंधित मामलों में पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

गोंडा में महिला अपराध
गोंडा में महिला अपराध की घटनाएं

यह भी पढें: इलायची हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा!

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular