Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमगन की आत्महत्या का कारण बना बार डांसर पत्नी का विश्वास तोड़ना

मगन की आत्महत्या का कारण बना बार डांसर पत्नी का विश्वास तोड़ना

प्रेमी के साथ पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो देख दंग रह गया था मगन

राज्य डेस्क

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभ गांव निवासी ‘मगन की आत्महत्या’ के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ‘मगन की आत्महत्या’ की वजह उसकी पत्नी दिव्या द्वारा भेजा गया एक आपत्तिजनक वीडियो बना। दिव्या इस वीडियो में अपने प्रेमी दीपक के साथ होटल के कमरे में छोटे कपड़ों में डांस कर रही है। दावा किया गया कि यह वीडियो खुद दिव्या ने मगन के फोन पर भेजा था, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया और फांसी लगा ली।

नया वीडियो बना ‘मगन की आत्महत्या’ का टर्निंग पॉइंट
परिवार के अनुसार दिव्या पहले से ही दीपक नामक व्यक्ति के संपर्क में थी, लेकिन इस हद तक संबंध हैं, इसका अंदाजा मगन को नहीं था। दिव्या के इस वीडियो में वह दीपक के साथ बेहद अश्लील अंदाज में नाच रही है। घटना के बाद से मगन अवसाद में था। उसने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए दो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाले, जिनमें उसने दिव्या और उसके प्रेमी द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न का विस्तृत वर्णन किया।

यह भी पढें: Aadhaar Card Fraud: कहीं आपके Aadhaar से तो नहीं उठाया गया लोन?

पुलिस जुटा रही पुख्ता साक्ष्य, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
बहुअकबरपुर थाने के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि ‘मगन की आत्महत्या’ प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। दिव्या और दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और पीड़ित के मोबाइल से कई डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार जल्द ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘मगन की आत्महत्या’ के पीछे का काला सच
मगन के पिता रणवीर ने खुलासा किया कि दिव्या ने पहले अपनी शादी और बेटे की सच्चाई छिपाई थी। दिव्या खुद को अहमदाबाद के एक होटल की मैनेजर बताती थी, जबकि वह पहले मुंबई के एक होटल में बार डांसर के रूप में काम कर चुकी थी। शादी के बाद वह लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव बनाती रही। उसने पांच लाख रुपये दीपक को प्रमोशन के लिए दिलाने की मांग की थी, साथ ही जमीन बेचकर मुंबई में प्लॉट खरीदने की योजना भी बनाई गई थी। ‘मगन की आत्महत्या’ के पीछे दिव्या का ही हाथ है!

यह भी पढें: बंकर में छुपे हैं अयातुल्ला अली खामेनेई, 3 उत्तराधिकारी चुने

मगन की टूटती हिम्मत और आखिरी कोशिशें
वह दिव्या को खुश रखने के लिए दिन-रात मेहनत करता रहा। खेती से मिले पैसे, गहने बेचने के बाद भी जब दिव्या की मांगें खत्म नहीं हुईं तो वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय बन गया। आईफोन की मांग पूरी करने के लिए उसने डेढ़ लाख रुपये कमाकर मोबाइल खरीदा। बावजूद इसके उसे बार-बार तिरस्कार और धमकी मिलती रही।

वीडियो में रोता मगन, न्याय की गुहार लगाता रहा
अपने अंतिम क्षणों में मगन ने पुलिस अधीक्षक और बहुअकबरपुर थानेदार से वीडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई। उसने समाजसेवी सविता आर्य को वीडियो में बताया कि ‘महिला रोकर सच साबित कर देती है, पुरुष को मरना पड़ता है।’ वीडियो में वह कहता है कि दीपक और दिव्या उसके माता-पिता को जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। इससे टूटकर उसने आत्महत्या कर ली।

प्रेम विवाह बना जीवन का अभिशाप
रणवीर के अनुसार, मगन ने दिव्या से प्रेम विवाह किया था और उसे हर सुख देने की कोशिश की। लेकिन दिव्या ने बार-बार धोखा दिया। उसका अतीत, उसके झूठ और दबावों ने मगन की उम्मीदों को नष्ट कर दिया। दिव्या और दीपक की साजिशों ने अंततः उसे उस स्थिति में पहुंचा दिया, जहां से जीवन की कोई राह नहीं बची थी। ‘मगन की आत्महत्या’ के साथ ही एक हँसता खेलता परिवार नष्ट हो गया!

यह भी पढें: Pension Scheme को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला!

RELATED ARTICLES

Most Popular