लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ का हार्ट ऑफ सिटी कहे जाने वाले चौक क्षेत्र में गन्दगी का अम्बार पाये जाने पर गुरुवार को जोन-6 की जोन अधिकारी अम्बी बिष्ट हटा दी गईं।
लखनऊ के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट को सुधार लाने के निर्देश दिए थे, किंतु उनकी रवैये में कोई अंतर नहीं आया। जिसके बाद नगर आयुक्त ने उन्हें जोन 6 की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया।
बता दें कि अम्बी बिष्ट का नाम अक्सर सुर्खियों में आता रहा है। उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की समधन के रूप में लखनऊ का हर अधिकारी जानता रहा है। उनके एलडीए में रहते हुए भी गड़बड़ी की सूचना बाहर आई थी।
