Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Lucknow News : हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हुए हर्ष फायरिंग के मामले में गुरुवार को एक आरोपित आ​काश सिंह को गिरफ्तार कर ल‍िया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है। 

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जो बालागंज क्षेत्र का बताया जा रहा था। मामले की जांच की गयी तो पता चला कि जन्मदिन पार्टी में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं और सड़क पर केक रखकर तलवार से काट रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई और गुरुवार को आकाश सिंह नाम के युवक को धर दबोचा। 

एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि आकाश व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular