Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News ;ओरा इजफीनी संस्था ने खादी प्रदर्शनी में लगाया स्टॉल, दीपावली...

Lucknow News ;ओरा इजफीनी संस्था ने खादी प्रदर्शनी में लगाया स्टॉल, दीपावली पर जलाए हाथ से बनी झालर

लखनऊ (हि. स.)। राजधानी में बाल संग्रहालय के मैदान में लगी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी में ओरा इजफिनी नामक संस्था ने झालर का स्टॉल लगाया है। संस्था के लोग उत्तराखंड के देहरादून से चलकर लखनऊ आए हैं और हाथ से बनी हुई झालर बेच रहे हैं। 

खादी प्रदर्शनी के बीच झालर का स्टॉल आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्टॉल पर बैठा दुकानदार जो उत्तराखंड के संस्था से जुड़ा हुआ है, वह लोगों को झालर के फायदे बता रहा है। देहरादून की संस्था में बनी झालरों को वहां की ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाया गया है। इन झालरों को चाइनीज झालरों की तरह ही बनाया गया है और इसमें बीच-बीच में पैक लगाए गए हैं, जो किसी भी स्थिति में झालर को शार्ट सर्किट से बचाते हैं। 

झालर की एक लड़ी का मूल्य 50 रुपये और बड़ी लड़ी का मूल्य 100 रुपये रखा गया है। इसमें कुछ लड़ी 250 रुपये की है। घरों को सुंदर आकर्षक बनाने वाली लड़िया सभी बेहद आसानी से खरीद सकते है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular