Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : तीन दिन से लापता सहायक कमांडर का मूसानगर...

Kanpur News : तीन दिन से लापता सहायक कमांडर का मूसानगर के जंगल मे मिला शव

कानपुर देहात (हि. स.)। जनपद के भोगनीपुर थानाक्षेत्र में तीन दिन से लापता होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर की हत्या करके शव को मूसानगर के जंगल में फेंक दिया गया। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए जांच शुरू कर। परिजनों ने मृतक के तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

भोगनीपुर के गिरदौं गांव में रहने वाले होमगार्ड सहायक कंपनी कमांडर रामचंद्र वर्मा (54) की तैनाती मलासा में थी। परिजनों ने बताया कि बीते तीन मार्च की शाम को वह घर वापस आये और बाइक लेकर रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकल गए। रात में जब उनसे संपर्क नही हुआ तो परिजन परेशान हुए और ढूंढने लगे। रामचन्द्र के बेटे ने जब पिता का फोन मिलाया तो वह बन्द बता रहा था जिससे वह घबरा गए। बेटा रतन को जब पिता का कोई सुराख नही मिला तो शनिवार को भोगनीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार देर रात ही विजयीपुर मूसानगर के जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने रामचंद्र के परिवार वालों को सूचना दी और शव के शिनाख्त के लिए बुलाया। सूचना पर रामचन्द्र का परिवार मौके पर पहुंच गया। शव एक दो दिन पुराना हो गया था साथ ही चेहरे व शरीर पर चोट के निशान भी थे। बेटे रतन ने कपड़ों व बाकी चीजों के आधार पर राम चन्द्र के शव होने की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे रतन ने तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को राम चंद्र की बाइक डींघ गांव के चेतराम के यहां खड़ी मिली है ।
 मूसानगर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। भोगनीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज है, जिसे ही हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। हत्या का अभी कोई साफ कारण नही पता चला है। जांच की जा रही है जांच के आधार पर आंगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular