Sunday, August 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : उत्साह और लगन के साथ कार्य कर देश में...

Kanpur News : उत्साह और लगन के साथ कार्य कर देश में विश्वविद्यालय का रोशन करें नाम : कुलपति


दैनिक वेतन भोगी 43 कर्मचारियों को सौंपा गया विनियमितीकरण का पत्र 

कानपुर (हि.स.)। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये और कई प्रकार की नई उन्नतशील प्रजाति के बीजों की खोज में सफलता पायी। इससे किसानों का फसल उत्पादन बढ़ेगा तो वहीं उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नये साल में भी वैज्ञानिक ​सहित सभी कर्मचारी उत्साह और लगन के साथ कार्य कर देश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह बातें शुक्रवार को शुभकामना संदेश समारोह में सीएसए के कुलपति डा. डीआर सिंह ने कही। 
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में नववर्ष के प्रथम दिवस पर कुलपति डॉक्टर डी.आर.सिंह का शुभकामना संदेश समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें कुलपति ने विश्वविद्यालय का कैलेंडर वर्ष 2021 का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति ने 43 ऐसे कर्मचारियों को जो अभी तक विश्वविद्यालय में दैनिक वेतन भोगी समान कार्य समान वेतन में कार्यरत थे उनको आज कुलपति ने विनियमितीकरण कर पत्र निर्गत किए। इनमें से सीतापति, राकेश, रामसनेही यादव सहित 43 कर्मचारियों को विनियमितीकरण के पत्र सौंपे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि कुलपति ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि नूतन वर्ष 2021 में सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट कायम बनी रहे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना काल में लॉकडाउन होते हुए भी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश के प्रथम जैव संवर्धित गांव अनूपपुर को गोद लिया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 45 शोध परियोजनाएं जो देश एवं प्रदेश की विभिन्न वित्त पोषित संस्थाओं को भेजी गई हैं जिससे उत्कृष्ट शोध कार्य किया जाए जा सकेगा। इसके अतिरिक्त 10,000 से अधिक किसानों की डायरेक्टरी भी बनाई गई है एवं 100 हंड्रेड गेम चेंजर नामक पुस्तक भी प्रकाशित की गई है। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा व्हाट्सएप एवं अन्य मीडिया के माध्यमों द्वारा 165 एडवाइजरी किसानों को पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिससे किसानों तक विश्व विद्यालय की तकनीकी आसानी से पहुंची है और किसान लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर डॉक्टर सीपी सचान, डॉ एच जी प्रकाश, निदेशक प्रसार डॉ धूम सिंह, डॉ वाईपी मलिक, डॉ एस के गुप्ता, डॉक्टर धर्मराज सिंह, डॉक्टर वेदरतन, डॉक्टर आरपी सिंह,डॉक्टर सीबी गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular