गर्मी की क्रूर मार! नौ राज्यों में पारा 45 पार, लू से त्राहि-त्राहि
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। नौतपा के नौ दिन की बरसात के बाद देश के कई हिस्सों में गर्मी की क्रूर मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू का अलर्ट अब देश के छह राज्यों में प्रभावी हो चुका है, जहां का तापमान 45 डिग्री के पार जा पहुंचा है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और ओडिशा जैसे राज्यों के 18 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
लू का अलर्ट सबसे ज्यादा राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए जारी किया गया है, जहां का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस समय देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे राहत की उम्मीदें क्षीण हो गई हैं। लू का अलर्ट फिलहाल टलता नजर नहीं आ रहा है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान में रेड अलर्ट
राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में लू का अलर्ट के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन यहां गर्म हवाओं और तेज तापमान से हालात और भी बिगड़ सकते हैं। राजस्थान में तो हालात और भी गंभीर हैं। यहां के पश्चिमी जिले—जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर और सिरोही—गंभीर लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घरों में रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: दरोगा रिश्वत कांडः 5 हजार लेते दबोचे गए

हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप
हरियाणा में सोमवार को कई शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। सिरसा 46.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में लू का अलर्ट फिलहाल बरकरार रहेगा। खासकर बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल, विदिशा, जबलपुर, झांसी, आगरा और अलीगढ़ जैसे शहरों में लू के तीव्र झोंके लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
हिमाचल में भी गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे माने जाने वाले राज्य भी लू का अलर्ट से अछूते नहीं हैं। पंजाब से सटे ऊना में मंगलवार को तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक के रिकॉर्ड 45.2 डिग्री (10 जून 2019) से बस एक डिग्री कम है। कुल्लू, मंडी और ऊना जिलों में हीट वेव की स्थिति देखी गई है, जो आमतौर पर इन क्षेत्रों में दुर्लभ मानी जाती है।
लू का अलर्ट: सावधानियां बेहद जरूरी
लू का अलर्ट को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। धूप में काम करने वालों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
राहत की बात यह है कि बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है, जो आगामी सप्ताहांत में कुछ इलाकों में वर्षा की संभावना पैदा कर सकता है। लेकिन फिलहाल लू का अलर्ट लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कन्फर्म तत्काल टिकट चाहते हो, तो कर लो यह काम!
