केशवपुर पहड़वा शाखा में की गई सजावट, रंगोली बनाकर मनाई गई खुशियां
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भगवान राम की नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब आप घर बैठे अपनी सहयोग राशि भेज सकते हैं। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने हाथ बढ़ाया है। मंदिर प्रबंधन के लिए सरकार की ओर से गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने नया घाट अयोध्या स्थित बैंक की शाखा में अपना खाता खोला है, जिसमें देश के किसी भी कोने में स्थित बैंक की शाखा के माध्यम से धनराशि भेजी जा सकती है। यह जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक केशवपुर पहड़वा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संध्या मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अगर आप भी अपना कुछ सहयोग देना चाहते हैं तो अब आपके लिए रास्ता सुगम हो गया है। इसके लिए आपको अयोध्या जाने की आवश्यकता भी नहीं है। उन्होंने बताया कि रामलला के लिए एक स्थायी मंदिर निर्माण हेतु ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के नाम से पंजाब नेशनल बैंक के नया घाट अयोध्या शाखा में एक खाता संख्या 3865000100139999 खोला गया है। यहां का आईएफएससी कोड पीयूएनबी 0386500 है। श्रद्धालु बैंक के निकटतम शाखा के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए अपनी सहयोग राशि का दान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बैंक की ओर से आनलाइन एवं अन्य ट्रांजक्शन विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अभी नीचे और पढ़ें :

वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से सहयोग राशि संकलित करने की जिम्मेदारी मिलने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बैंक कर्मियों के सहयोग से बैंक परिसर व एटीएम सेण्टर को भव्य तरीके से सजाया गया था। रंगोली बनाकर खुशियां मनाई गई। साथ ही बैंक में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान करने की अपील भी की जा रही है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि बैंक द्वारा सुकन्या योजना के तहत खाते भी खोले जा रहे हैं, जिन पर डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष की जमा राशि पर अधिकतम 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित है। साथ ही इस रकम पर टैक्स बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।


