जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी गैंगेस्टर को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाने के गैंगेस्टर फारूख पुत्र सूरत निवासी शेखपुर रौनाही थाना रुदौली जनपद अयोध्या को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि गैंगेस्टर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया। अभियुक्त धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत थाना तरबगंज में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा 25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
