प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की आगामी 10 नवंबर को रामदेव प्रसाद शुक्ल स्मारक बालिका इंटर कॉलेज रामदेव नगर इटियाथोक में आयोजित रैली को सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारी की जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड रुपईडीह के ग्राम शुक्ल पुरवा, गांधी चबूतरा, गंगापुर, शिवगढ़ ,पेड़ारे गढ़वा, झूरी कुईया, अहलाद नगर, शिवगढ़ चौराहा एवं लक्ष्मणपुर सहित कई गांव में कई स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से आगामी 10 नवंबर को दिन में 10 बजे आरपीएस इंटर कॉलेज रामदेव नगर इटियाथोक में होने वाली विशाल जनसभा में आने की अपील की। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख जिला महासचिव जमाल मोहम्मद चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मेहनौन मंशाराम मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष मेहनौन अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ वीरेंद्र गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह अल्पसंख्यक सभा मजीद बाबा अिद मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : बुधवार को जिले में आ रहे हैं CM, इस प्रकार होगी आवागमन व्यवस्था
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
