Sunday, September 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : हनुमान मंदिर में मानस पाठ व राम नाम संकीर्तन...

Gonda News : हनुमान मंदिर में मानस पाठ व राम नाम संकीर्तन शुरू

आरजे शुक्ल ‘यदुराय’

गोण्डा। तहसील तरबगंज के पौराणिक स्थल ग्राम जमथा के सिद्ध हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह से वैदिक विधि विधान से तीस दिवसीय मानस पाठ व रामनाम संकीर्तन का शुभारम्भ हुआ। आयोजक साहित्यकार व प्रसिद्ध लोक संगीतकार शिवपूजन शुक्ल ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि सुरक्षा व ग्रह दशा की शांति के उद्देश्य से क्षेत्रवासियों के सहयोग व सहभागिता से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास दान तप के लिए विशेष फलदायी माना गया है। शास्त्रों में उल्लेख है कि ’पुरुषोत्तमे कृतं कर्म शतकोटिफल प्रदम्’ अर्थात पुरुषोत्तम मास में तप जप यज्ञ स्नान और दान कर्म करने से सैकड़ों गुना फल मिलता है। मानव निरोग और समाज में ग्रह दशा के अनुकूल होने से सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान महामारी को दूर करने तथा समाज में व्याप्त असुरक्षा को दूर करने के लिए यह आध्यात्मिक कार्यक्रम पूरे पुरुषोत्तम मास तक अनवरत चलाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सह संयोजक बाल मुकुन्द पाण्डेय ने बताया कि मंदिर समिति एवं सनातन धर्म रामायणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सुबह व शाम को रामनाम संकीर्तन पाठ आरती बाल भोग व प्रसाद वितरण चलेगा। सभी पूजन कार्यक्रम महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विजयदत्त पाठक, बाल गोविंद पाठक, वेद प्रकाश दूबे, कृष्णदेव पाण्डेय, इन्द्रदेव पाण्डेय, शिवनाथ पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय व विनोद कुमार शुक्ल सहभागिता कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular