संवाददाता
गोण्डा। प्राथमिक विद्यालय नरायन पुर कला शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान नरायनपुर कला श्रीमती साबरुन्निशां एवं खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत समारोह किया गया। न्याय पंचायत नरायनपुर कला के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला, मथुरा एवं धर्मपुर में स्मार्ट क्लास के संचालन हेत स्मार्ट टीवी एवं प्रोजेक्टर का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया। रैली को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने हेतु रैली को नरायन पुर कला की प्रत्येक गली से निकाला। इस अवसर पर न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत यादव ने किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
