Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास शुरू

Gonda News : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास शुरू

योग एक अनुशासन व जीवन जीने की कला है-मंडलायुक्त

संवाददाता

गोंडा। आयुष विभाग योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल के तत्वाधान में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। योग महोत्सव में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा मंडल व जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ पुलिस आरक्षियों और आम जन मानस को भी योग का अभ्यास करवाया गया। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने का गुर भी सिखाया गया। योग महोत्सव का शुभारंभ देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त आरसी शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा किया गया।

Gonda News : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास शुरू

यह भी पढें : बहन के हत्यारे तीन भाइयों को फांसी की सजा

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने समस्त योग साधकों के अनुसार विविध प्रकार के आसन, व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों के साथ, सूर्य-नमस्कार, योगिंग जागिंग व्यायामों के साथ बच्चों की मेधा शक्ति को बढ़ाने के लिए ध्यान और खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किये जाने वाले आसनों में वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पाद हस्तासन, वीरभद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन, मर्कटासन, गोमुख आसनों के साथ अन्य योगात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि योग कोई धर्म नहीं है। यह जीवन जीने की एक कला है, जिसका लक्ष्य हैं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है।

Gonda News : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास शुरू

यह भी पढें : बौद्ध परिपथ पर सड़क हादसा, छह की मौत, तीन जख्मी

जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि आदि काल से योग के महत्व को समझा गया है और अपनाया गया है। योगाभ्यास एक ऐसी क्रिया है जो आपको स्वस्थ और निरोगी रखने में पूरी तरह से मदद करता है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग की मुख्य मुद्राएं तन व मन को क्रियाशील बनाए रखती हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर भी स्वस्थ व निरोगी रहता है। योग महोत्सव में बालयोगियां द्वारा एडवांस आसनों का दिव्य प्रदर्शन किया गया। अंत में उपस्थित अधिकारियों द्वारा समस्त बालयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ आरएस केसरी, डीआईओएस राकेश कुमार, चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिव प्रताप वर्मा, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, अखिलेश, माही गुप्ता, सलोनी गुप्ता, आस्था श्रीवास्तव, अनामिका गुप्ता, आशीष गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अभिषेक भट्ट, शुभी, तथागत, रितिका, पंश्ची, शौर्य सिंह, शौर्य रायतानी, लक्ष्य रायतानी आदि मौजूद रहे।

Gonda News : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में योगाभ्यास शुरू

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular