Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तीकरण अभियान

Gonda News : भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तीकरण अभियान

संवाददाता

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोंडा लोक सभा क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री संजय राय ने अपना उद्बोधन वॉलिंटियर्स के मध्य रखा। आज के इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री रहे। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति पकड़ा दी गई है, जिसके निमित्त गोंडा लोकसभा की कार्यशाला में पांचों विधानसभा से 10-10 वालेंटियर ने आज कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया। आज की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विगत चुनावो में जिन बूथों पर भाजपा को करारी शिकस्त मिली है, उनका पुनर्मूल्यांकन एवं समीक्षा की गई। विधानसभावार बूथों की ग्रेडिंग का कार्य सौंपा गया। मुख्य अतिथि संजय राय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से हम आगामी चुनाव को बहुत ही आसानी से जीत सकते हैं, जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्य करना होगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा उसे सेवा, समर्पण, सुशासन तथा गरीब कल्याण अभियान के तहत मना रही है। इस अभियान के निमित्त हमें जन जन तक देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण के विजन को पहुंचाना है। बूथ शशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक विनय शर्मा एवं सहसंयोजक अजय सिंह ने भी आज के कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, संदीप पांडे, अविनाश जयसवाल, सहित लोकसभा गोंडा के पांचों विधानसभा से आए कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मी को सराहा, किया नमन

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular