Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोपी नान बाबू पुत्र राम प्रसाद निवासी भंगहा को स्थानीय थाने पर पंजीकृत छे़डछाड़, पाक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था तथा लड़की द्वारा विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता दी थी। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular