Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं ने बनाई पहिचान-रमा...

Gonda News : जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं ने बनाई पहिचान-रमा कश्यप

महिला स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में हुई संगोष्ठी

विकास सोनी

गोण्डा। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा कश्यप की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की मुख्य वक्ता शहर अध्यक्ष सुश्री कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की स्थापना 15 सितम्बर 1982 को हुई थी। समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उसके बावजूद समाज में महिलाओं को उनका बराबर का दर्जा नही दिया गया। यहां तक कि सम्भ्रांत परिवारों में भी बेटियों के साथ पक्षपात व भेदभाव किया जाता है। शहर अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए महिला अभिभावकों को प्रेरित करें। सक्रिय कार्यकर्ता रेनू वर्मा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए कांग्रेस में ही सर्वाधिक सम्मान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ही श्रीमती इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री और सरोजिनी नायडू जैसी नेताओं ने महिला राजनीति में विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। संगोष्ठी में स्नेहलता, वीना पाठक, साधना सैनी, तब्बसुम खान, नीलम सैनी व कंचन ने भी सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular