Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जिले में तीन-तीन करोड़ का निवेश करेंगी दो इकाइयां

Gonda News : जिले में तीन-तीन करोड़ का निवेश करेंगी दो इकाइयां

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में डीएम ने किया सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में किया, जिसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस मौके पर जिले के दो उद्यमियों ने भी जिले में तीन करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने उद्यमियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिले में नया उद्योग लगाने वालों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में स्व रोजगार को बढ़ावा देने की अपार संभावना है। इसके लिए उद्योग विभाग लगातार तत्परता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में रोजगार देने की अपार संभावना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश में रोजगार सृजन के लिए उद्योगों का जाल बिछाया जा जा रहा है। सभी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था हो गई है। अब रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है।

Gonda News : जिले में तीन-तीन करोड़ का निवेश करेंगी दो इकाइयां

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए तरक्की का मंत्र सुनकर मौजूद व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान सीएम योगी की तरफ से उद्यमियों व कारोबारियों को काम काज का बेहतर माहौल प्रदान किए जाने के भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यू अमित मिष्ठान प्रा. लि. और शिव सागर इंड्रस्टीज की ओर से जिले में तीन करोड़ का निवेश किए जाने पर सभी ने खुशी जतायी। कार्यक्रम में दोनों प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर तरह से प्रयास हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति के साथ ही जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का विकास कर अब हर ब्लॉक में रोजगार दिलाने की पहल भी हो रही है। जिला उद्योग अधिकारी हरि प्रताप मौर्या ने बताया कि वर्ष 2018-19 में इन्वेस्टर समिट के दौरान विभाग व उद्यमी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किये गये थे। उक्त सभी इकाईयां स्थापित व कार्यरत हैं। वर्तमान ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के तारतम्य में शासन द्वारा जिले की दो इकाइयों का नाम उपलब्ध कराया गया है। न्यू अमित मिष्ठान्न प्रा. लि. गोंडा को विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत अच्छादित कराते हुए लाभान्वित किया जा चुका है तथा अग्रवाल इंडस्ट्रीज को एमएसएमई पॉलिसी के अर्न्तगत लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, उपायुक्त उद्योग राम मिलन के साथ ही जिले के अन्य प्रमुख उद्यमी, कारोबारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आयी हुई समूह की महिलायें सहित अन्य व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Gonda News : जिले में तीन-तीन करोड़ का निवेश करेंगी दो इकाइयां

यह भी पढें : आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट वैध है अवैध, जानें SC ने क्या कहा

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular