जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव में हुए एक दलित महिला के साथ छेड़छाड़ तथा मारपीट के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ने आरोपी अभियुक्त को दो साल कारावास और छह हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक केपी सिंह ने बताया कि थाना परसपुर क्षेत्र के दिकौली गांव निवासी एक महिला ने बीते 14 मई 2009 को थाने में तहरीर देकर कहा था कि गांव के एक व्यक्ति ने रात में उसके घर आकर लज्जा भंग की। मारपीट करते हुए जाति सूचक अपशब्द भी कहा। शोरगुल सुनकर पास में सो रहे उसके बेटे के आने पर उसे भी धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के दौरान महिला का शील भंग, मारपीट व दलित उत्पीड़न के अपराध का साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रवींद्र कुमार पुत्र जानकी प्रसाद निवासी दिकौली थाना परसपुर वर्तमान पता 144, गली नंबर 6, शिव बिहार किरावल नगर थाना मिदावल नगर दिल्ली के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सत्र परीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मीता सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों व उभय पक्षों के गवाहों के बयान तथा जिरह के आधार पर आरोपी रवीन्द्र कुमार को महिला का लज्जा भंग करने तथा मारपीट करने का दोषी पाया। शुक्रवार को खुली अदालत में सजा सुनाई गई। अभियुक्त रवींद्र कुमार को विभिन्न आरोपों में दो-दो साल का सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा दी गई। सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण अधिकतम दो वर्ष की सजा काटनी होगी, जिसमें जेल में बिताए गए अवधि को समायोजित किया जाएगा। साथ ही उसे छह हजार रुपये अर्थदंड भी जमा करना होगा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
