संवाददाता
कर्नलगंज गोण्डा। तहसील मुख्यालय के कोतवाली अन्तर्गत कर्नलगंज कस्बा चौकी पर आगामी त्योहारों को देखते हुये पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए बैठक में मौजूद लोगों से कोविड नियमों का पालन करते हुये त्योहार मनाने की अपील की। वहीं बैठक में मंगलवार को पड़ रहे चेहल्लुम त्यौहार पर भी शासन की गाइडलाइन के किसी प्रकार का कोई मुताबिक जुलूस न निकालने तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही गयी, जिस पर अंजुमन सज्जादिया कमेटी द्वारा प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन देते हुये कहा गया कि किसी प्रकार से कोई जुलूस नहीं निकाला जायेगा। बैठक में चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, अंजुमन सज्जादिया कमेटी के सदर अकबाल रज़ा कुरैशी, शेख रफीउल्लाह अंसारी, नज़ीर इंडियन,यावर हुसैन मुन्ना, मो० साबिर गुड्डू, जमील राईनी, अल्ताफ राईनी, कलाम तथा जलील राईनी समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेले में सदर विधायक ने किया दो महिलाओं की गोद भराई
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
