संवाददाता
गोण्डा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्रीमती चंचल मिश्रा ने अवगत कराया है कि खेल विभाग प्रदेश के विभिन्न खेलों में स्थापित आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के तैराकी तथा जिम्नास्टिक एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के हाकी, कुश्ती, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी व बास्केट बॉल के बालक बालिकाओं के चयन ट्रायल का आयोजन कराया गया, जिसमें मानक के अनुरूप खिलाड़ी उपस्थित नहीं हुए हैं। शासन के निर्देशानुसार इसे गंभीरता से लेते हुए पुनः चयन ट्रायल्स कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि तैराकी तथा जिम्नास्टिक आयु वर्ग 12 वर्ष से कम तथा हाकी, कुश्ती, फुटबॉल, टेबुल टेनिस, बैडमिंटन, वालीबॉल खेलों में दोबारा चयन ट्रायल्स का आयोजन आगामी 19 अप्रैल को प्रातः नौ बजे से जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
