Sunday, June 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : एम्बुलेंस में घुसी कार, युवक की मौत

Gonda News : एम्बुलेंस में घुसी कार, युवक की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के धानेपुर क्षेत्र में चफैलवा के निकट बीती रात सड़क किनारे खड़ी एक एंबुलेंस में अनियंत्रित होकर कार जा घुसी। हादसे में कार सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सीएचसी मुजेहना से सम्बंधित एक एंबुलेंस के कुछ कर्मचारी सोमवार की रात को गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर माधव गंज ग्राम पंचायत के चफैलवा के निकट स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। ढाबे के निकट ही सड़क किनारे उन्होंने एंबुलेंस पार्क कर दी थी। इस बीच गोंडा की ओर जा रही एक कार यहां पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर एंबुलेंस में जा घुसी। परिणाम स्वरूप कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आसपास के लोगों की मदद से कार में सवार दोनों युवकों को सीएचसी मुजेहना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अंकित सिंह (28) निवासी मध्य नगर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी उसके दोस्त रवि प्रताप सिंह निवासी पूरे सुकाली का उपचार चल रहा है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular