एक करोड़ 84 लाख रुपए की संपत्ति कुर्की का आदेश
संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने गैंगेस्टर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अपराधियों की लगभग एक करोड़ 84 लाख 71 हजार 186 रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। बताते चलें कि गैंगस्टर सरगना इन्दल यादव पुत्र त्रिभुवन यादव एवं उसके भाई महेश कुमार निवासी ग्राम दुर्गागंज माझा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा द्वारा संगठित रूप से गिरोह के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर संपत्ति अर्जित की गई थी। विभिन्न मामलों में वांछित इन लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए डीएम ने उनकी सम्पत्ति की कुर्की के आदेश दे दिए हैं।
