संवाददाता
गोंडा। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के सौजन्य से विकास खंड हलधरमऊ के कृषि उप सम्भाग के सभागार में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने किसानों को नैनो यूरिया अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कृषकों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का आह्वान किया। राजू ओझा पूर्व प्रमुख हलधरमऊ ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको डीके सिंह ने नैनो यूरिया के महत्व एवं प्रयोग की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजय मिश्रा ने उर्वरकों की समय से उपलब्धता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि फसलों में मृदा परीक्षण की संस्तुति के अनुसार उर्वरकों का समय से प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामान्य यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का प्रयोग अत्यंत लाभकारी है। एक बोरी यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया की आधा लीटर की बोतल का प्रयोग किया जाता है। डॉ सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई एवं ढैंचा की हरी खाद की विधिवत जानकारी दी।
यह भी पढें : डग्गामार वाहनों के संचालन पर क्या बोले CM योगी
उन्होंने बताया कि हरी खाद की बुवाई करके किसान अपनी मृदा के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। हरी खाद के प्रयोग से फसलों की पैदावार बढ़ेगी साथ ही मृदा का स्वास्थ्य अच्छा होगा। सामान्य भूमि में ढैंचा बीच की 16 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ की दर से बुवाई के लिए पर्याप्त है जबकि ऊसर भूमि में ढैंचा बीज की 24 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ की जरूरत होती है। इसकी पलटाई 40 से 45 दिन की अवस्था में करना चाहिए। इससे 80 से 120 किलो ग्राम नत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से प्राप्त होती है। कमलेश चौधरी विपणन विकास अधिकारी इफको-एमसी ने इफको उत्पादों के महत्व एवं प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने सागरिका ह्यूमेत्सू आदि जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर कैलाश नाथ पांडेय, केशव राम मिश्रा सचिव वीरपुर कटरा आदि ने प्रतिभाग कर नैनो यूरिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की ।
यह भी पढें : DM,SP की मौजूदगी में मंत्री से शिकायतों की बौछार, मौन रहे MP,MLA
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
