Thursday, July 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : हियुवा ने मृतक के परिजनों को दिया खाद्य सामग्री

Gonda News : हियुवा ने मृतक के परिजनों को दिया खाद्य सामग्री

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता

संवाददाता

गोण्डा। कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पांच नवयुवकों की दुखद मौत पर हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रांत मार्ग प्रमुख गंगा सिंह, जिला प्रचारक अविनाश, जिला कार्यवाह ओम प्रकाश पाण्डेय, बजरंग दल के राकेश वर्मा, सभासद प्रकाश आर्या, पूर्व सभासद सुनील श्रीवास्तव, केशव ठक्कुर, कमलापति गुप्ता, अभिमन्यु शुक्ला, लल्लन सिंह, मनोज सिंह आदि ने उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। संगठन की तरफ से खाद्य सामग्री प्रदान किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने बीस हजार रुपए की सहायता प्रदान की। निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन एवं नगर पालिका की भूमिका संदिग्ध है। प्रकरण की पूरी निष्पक्षता से जांच करायी जानी चाहिए व दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। कायस्थ सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव ने सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता दिए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular