Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:स्थानांतरित अनुदेशकों का सम्मान समारोह आयोजित

Gonda News:स्थानांतरित अनुदेशकों का सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता

गोण्डा। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दो शिक्षा अनुदेशकों के स्थानान्तरण पर एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर कटरा बाजार विकास खण्ड के न्याय पंचायत कटुवा नाला स्थित कम्पोजिट विद्यालय सेहरिया कला में संकुल प्रभारी जीत बहादुर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह व मृतक आश्रित कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से आये अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। दो शिक्षा अनुदेशकों क्रमश चंदन सिंह व राम निवास को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने दोनों अनुदेशकों के कार्य व्यवहार एवं आचरण की सराहना की। इस अवसर पर दिनेश चंद्र शर्मा, संदीप कुमार मौर्य, ललित कुमार, हरि कृष्ण, जनेश्वर कुमार, दिवाकर मौर्य, दीप नारायण, बृजेंद्र यादव, सुरेश कुमार, दृदृगमान सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद कुमार, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राकेश, शोभाराम, श्रीमती आराधना सिंह, श्रीमती स्नेह लता, श्रीमती नीतू सिंह सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular