Gonda News:महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनीं रमा कश्यप

राष्ट्रीय सचिव सहित कांग्रेस नेताओं ने दी जताई खुशी

संवाददाता

गोण्डा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने जिला कांग्रेस कमेटी के अनुरोध व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर शहर महिला अध्यक्ष पद पर सक्रिय रमा कश्यप को पदोन्नति देते हुए उप्र महिला कांग्रेस (मध्य जोन) गोण्डा का महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सुश्री रमा कश्यप के महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सुश्री कश्यप के महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने से शहर व गांव की शिक्षित महिलाएं पार्टी से जुड़ कर जन समस्याओं पर संघर्ष कर सकेंगी। राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने बधाई देते हुए कहा कि रमा की सक्रियता से आम महिलाओं का कांग्रेस के प्रति रुझान बढेगा। लोहिया धर्मशाला एवं राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वाकार विपिन लोहिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि युवा खिलाडी व शिक्षिका के रूप में बच्चों को संस्कारवान बना रही रमा कश्यप के अध्यक्ष बनने पर नगर शिक्षित जागरूक और संघर्षशील महिलाओं के राजनीति में सक्रिय होने का अवसर बढऩे से समाज में नारी सम्मान बढेगा।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद के मेहनौन विधान सभा क्षेत्र में एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर रमा कश्यप ने अपने बलबूते पर उच्च शिक्षा ग्रहण किया और हांकी व ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रदर्शन किया है। इन दिनों नगर के एक प्रतिष्ठित कालेज में शिक्षण कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी में पिछले दो वर्षों के दौरान वह प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग लेने के साथ नगर की गरीब असहाय महिलाओं को मदद व बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा सुश्री कश्यप को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुतुबद्दीन खान उर्फ डायमण्ड, केटी तिवारी, आरिफा उत्साही, विक्की मिश्रा, त्रिलोकी तिवारी, राघव राम मिश्रा, अलंकार मिश्रा, शिव कुमार दूबे, अमित वेस, विजय कुमार वर्मा, राजेश यादव, ज्ञान चन्द्र निषाद, कन्हैया तिवारी, रेनू वर्मा, मीना राय, निदा खान, नीलम पाठक, नीलम सैनी, अनुज वर्मा, सुषमा आदि ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!