Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:प्रियदर्शन को टीजीटी में मिली सफलता

Gonda News:प्रियदर्शन को टीजीटी में मिली सफलता

संवाददाता

गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान के घोषित परिणाम में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शोध छात्र एवं ग्राम व पोस्ट मुडिला नानकार जनपद सिद्धार्थनगर के मूल निवासी प्रियदर्शन त्रिपाठी ने टीजीटी साइंस पद पर चयनित होकर क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। केमिकल साइंस में सीएसआईआर नेट एवं गेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके प्रियदर्शन को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में 88वीं रैंक प्राप्त हुई है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बभनान गोंडा से हुई है इनके बड़े भाई शशि दर्शन त्रिपाठी पहले से ही डायट बस्ती में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों, गुरुजनों एवं बाबा महाकाल को दिया है।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular