Gonda News:दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म करने के आरोपी दिलीप पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी बिशुनागा को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग के क्रम में गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्त ने अपने साथियों के सहयोग से थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा गया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 376डी, 323. 504. 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

यह भी पढ़ें : सात थानों पर नए प्रभारी तैनात

error: Content is protected !!