संवाददाता
गोंडा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत पटेल नगर वार्ड की सभासद व भाजपा नेत्री वंदना गुप्ता पत्नी विकास जायसवाल के घर पर बीती रात पत्थरों से तोड़फोड़ करके जानलेवा हमला करने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बीती रात हुए हमले में वंदना गुप्ता की तहरीर पर भादवि की धारा 147, 336, 307, 354, 452, 504, 506 के तहत अभियोग दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलिन्द्र पाण्डेय उर्फ हनी पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी आवास विकास कालोनी, अभिषेक सिंह पुत्र राम उदित सिंह निवासी नेहरू स्टेडियम, विष्णु कुमार उर्फ टीटू निवासी पटेल नगर, प्रिंस शुक्ल पुत्र स्व. सत्य राम शुक्ला निवासी गंगापुर तथा मोहित तिवारी पुत्र स्व. घनश्याम तिवारी निवासी गंगापुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।
यह भी पढें : कौशल विकास में नवाचारों के लिए भारत सरकार द्वारा चुना गया बहराइच
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
