संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बाढ़ के दृष्टिगत एल्गिन चरसड़ी बंधा के नकहरा का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान बंधा के समीप सभी गांव की बाढ़ के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए वहां पर उपस्थित संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा उप जिलाधिकारी हीरालाल को निर्देश देते हुए कहा कि बंधा के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को बाढ़ के समय कोई समस्या ना होने पाये। साथ ही गांव के लोगों को बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय गांव वासियों का कोई नुकसान न होने पाए इस पर विशेष ध्यान रखे जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, संबंधित गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : अपहरण, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह व गैंग रेप, चार पर FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
