Thursday, April 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : BDO ने बैठक कर पंचायत सचिवों के कसे पेंच

Gonda : BDO ने बैठक कर पंचायत सचिवों के कसे पेंच

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। वजीरगंज के नवागंतुक खण्ड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि वे शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए जुट जाएं। वह अपने कार्यालय में सभी सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन के निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने व मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य योजना के अनुसार समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य चल रहा है, वहां की नियमित निगरानी की जाय। उन्होंने विकास खण्ड में स्थित गोशालों के संचालन का समुचित प्रबंध भी रखने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों को समय से खोला व बंद किया जाय। बीडीओ ने कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक सरकारी योजनाओं को आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाना है। सभी लोग अपने दायित्वों को समझें और कार्य करें। यदि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पाई जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : मजहब छिपाकर दारोगा ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular