Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

Gonda : संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

संवाददाता

गोंडा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के मीटिंग हाल में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्रीमती पूजा सिंह द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का पठन-पाठन कराया गया तथा भारत के संविधान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Gonda : संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने भी संविधान दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में संविधान दिवस पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर आयुक्त राकेश चन्द्र शर्मा, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इस बीच जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस के संबंध में जानकारी दी एवं सपथ भी दिलाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Gonda : संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular