गोंडा । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक महिला मजदूर की चाकुओ से गोदकर घायल कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चदवतपुर घाट के निवासी 28 वर्षीय सीतापति पत्नी रामू सोमवार की दोपहर में घर से मजदूरी करने के लिए निकली थी। मंगलवार की सुबह मरणासन्न हालत में चिलबिल खत्तीपुर के पास सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। कुछ लोगो ने देखा, तो घटना की सूचना कोतवाली देहात की पुलिस को दिया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला के पति रामू ने बताया कि पत्थर का सिलबट्टा छीनने का कार्य करती है। प्रतिदिन घर से दोपहर में सिल बट्टा छीनने के लिए घर से जाती थी। सोमवार के दिन भी घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नही लौटी। खोजबीन शुरू किया। उसका कही पता नही चला। मंगलवार की सुबह घायल अवस्था मे पड़ी हुई पाई गई। कोतवाली देहात के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुच गए। आरोपी की तलाश कर रहे है।
Gonda : महिला मजदूर की चाकुओ से गोदकर किया घायल, हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
