Monday, July 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पुरानी रंजिश में वृद्ध दंपती की हत्या

Gonda : पुरानी रंजिश में वृद्ध दंपती की हत्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभरिया गांव में बीती रात बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभरिया गांव निवासी जाकिर मोहम्मद (75) और उनकी पत्नी ननका (70) की गांव के बाहर बने घर में सोते समय हत्या कर दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने किसी वजनदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर एएसपी के अलावा सीओ सदर विनय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना का जल्द ही अनावरण कर अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gonda : पुरानी रंजिश में वृद्ध दंपती की हत्या
RELATED ARTICLES

Most Popular