Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चेयरमैन के आदेश के खिलाफ प्रदेश भर में रही हड़ताल

Gonda : चेयरमैन के आदेश के खिलाफ प्रदेश भर में रही हड़ताल

बिजली अभियंताओं ने जिला मुख्यालयों व परियोजनाओं पर किया प्रदर्शन

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन द्वारा मंगलवार को उत्पीड़नात्मक दृष्टि से अभियंता संघ के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर वीपी सिंह की पेंशन से 15 प्रतिशत की कटौती एवं अन्य 04 अभियन्ताओं के विरुद्ध की गयी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए प्रदेश भर में बुधवार को सभी जनपद मुख्यालयों एवं परियोजनाओं सहित राजधानी लखनऊ में शक्तिभवन पर विरोध सभाएं की गईं। प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बरेली, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर, देवीपाटन, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, अलीगढ़, हाथरस, चित्रकूट समेत सभी जनपद मुख्यालयों व अनपरा, ओबरा, परीछा, हरदुआगंज, पनकी, खारा समेत सभी परियोजनाओं पर समस्त अभियन्ताओं ने सायं 04 बजे से 05 बजे तक विरोध सभा की।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष पल्लब मुकर्जी एवं महासचिव प्रभात सिंह के हवाले से उपखण्ड अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज का उक्त आदेश अभियंता संघ की गतिविधियों को दबाने एवं विद्वेष की भावना से उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि अभियंता संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए इं. वीपी सिंह ने पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबन्धन के उत्पीड़नात्मक रवैये एवं अभियंताओं को अनावश्यक उत्पीड़ित किए जाने व दंडित किए जाने का सदैव मुखर विरोध किया। अभियंता संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व निभाते हुए उनके द्वारा प्रबंधन के गलत कार्यों के विरोध से खिन्न एम देवराज ने बदले की भावना से सेवानिवृत्ति के बाद वीपी सिंह की पेंशन से 15 प्रतिशत की कटौती के आदेश किये हैं एवं उत्पीड़न की दृष्टि से अन्य 04 अभियन्ताओं में अधीक्षण अभियन्ता इं जयेन्द्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियन्ता इं मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता इं राम लखन एवं अधिशासी अभियन्ता इं अनीष माथुर के विरुद्ध वृह्द दण्ड के आदेश किए हैं। अभियंता संघ इन आदेशों का पुरजोर विरोध करता है। प्रदेश भर में आज हुई विरोध सभा के माध्यम से ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि अभियंता संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य अभियन्ताओं के विरुद्ध की गयी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को निरस्त कराने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप करने की कृपा करें।

यह भी पढें : DM ने फावड़ा चलाकर किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular