Gonda : चुनाव में BJP की विदाई तय-मुकेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा गोंडा के चुनाव प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई सुनिश्चित है। पूरे देश में भाजपा 180 सीट से ऊपर नहीं जीत रही है। एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोंडा पहुंचे मुकेश चौहान पार्टी कार्यालय ‘कांग्रेस भवन’ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में देश वासियों को पांच न्याय देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी उसमें एक भी कमी नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र देश के बड़े उद्योगपति बनाते हैं, जबकि हमारे घोषणा पत्र को जनता ने बनाया है और सभी के आवाज को इस घोषणा पत्र में समाहित किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने देश के 25 बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, लेकिन बाद में उन सभी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। क्या इनके भाजपा में आ जाने से उनके दामन पाक साफ हो गए? इनमें से दो लोगों के विरुद्ध दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे भी खत्म कर दिए गए और 23 अन्य लोगों के मुकदमे भी खत्म करने की तैयारी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनका दिमागी संतुलन खराब हो गया है। उन्हें सीएम योगी भाव नहीं देते हैं। सरकार में साइड लाइन है। लाइम लाइट में रहने के लिए कुछ तो बोलेंगे ही। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई। इस मौके पर प्रमोद मिश्र, शिव कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : घाघरा नदी में 05 बच्चे डूबे

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com


error: Content is protected !!