Thursday, May 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर

Gonda : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर

राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने शुक्रवार को किया सख्त कार्रवाई

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सभा उमरी में स्थित चारागाह के अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ां बीघा जमीन में लगी फसल को ट्रैक्टर द्वारा जोतवा कर नष्ट कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए तरबगंज के उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायत के हेतमाली की करीब 234 बीघा चारागाह की ज़मीन पर दबंगों द्वारा कब्ज़ा हुई भूमि पर लगभग 80 लोगों ने 30 बीघे में अपना घर बना रखा है। 40 बीघा जमीन रिक्त पड़ी थी, जबकि अन्य जमीन पर दबंगों द्वारा खेती की जा रही थी। तहसीलदार डॉ पुष्कर मिश्रा की अगुवाई में शुक्रवार को राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन करवाकर जोती बोई जाने वाली करीब 10 एकड़ जमीन को ट्रैक्टर द्वारा जोतवाकर मुक्त करवा ली गई। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनाकर रह रहे लोगों को धारा 67 की नोटिस दी जा रही है, जबकि कच्चे मकानों को भी खाली कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के अंदर चारागाह की पूरी जमीन को खाली करा लिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जेदारों में दहशत का माहौल है। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार रंजन वर्मा, थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय, कानूनगो अवधेश कुमार दुबे, लेखपाल रामेश्वर तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, विकास सिंह, विक्रम बहादुर, अंकित वर्मा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समरजीत सिंह बौखल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular