Thursday, April 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कार में लगी आग, दो की मौत

Gonda : कार में लगी आग, दो की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद कार में आग लग गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि बिंदेश यादव (29) निवासी कन्हैया पुरवा थाना कटरा बाजार, कार चालक अनुपम पाठक (28) निवासी मिझौरा थाना परसपुर तथा सूरज पाठक (25) निवासी कन्हैया पुरवा थाना कटरा बाजार जिला गोंडा एक कार पर सवार होकर बीती रात लखनऊ से गोंडा आ रहे थे। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत हारीपुर कस्बे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर इतना भयानक था कि कार में आग गई। हादसे में कार पर सवार दो युवकों अनुपम व बिन्देश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज लखनऊ भेज दिया। सीओ ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस पंचायतनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular