प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कठौवा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के बगल शनिवार को खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। खेल आयोजन में कठौवा समेत आसपास गांव के युवाओ ने प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ 1, 5 और 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़, कबड्डी, रस्सा कसी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विशेष प्रतियोगिता के रूप में यहां 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नींबू दौड़, बोरा दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं सम्मिलित की गई। सभी विजेताओं को यहां आकर्षक इनाम और ट्राफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यहां रसाकसी में कठौआ की टीम प्रथम हुई जहां जुगराजपुर से मुकाबला था। कबड्डी में कुल 4 टीमो ने भाग लिया जिसमे फाइनल राउंड का खेल कठौवा और जुगराजपुर गांव के बीच हुवा। इसमे कठौवा की टीम विजई हुवा। आयोजक मंडल के राजेश तिवारी, अरुण तिवारी, तरुण तिवारी, राकेश तिवारी आदि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

