26a

Gda : क्यों शक्ति प्रदर्शन करने पर उतारू कुर्मी समाज?

राम करन वर्मा ने कहा-आबादी के अनुपात में हक चाहिए

कल्बे आविद ‘मोजिस’

गोंडा। उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक उपेक्षा के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को गोंडा में पराग डेयरी के सामने कुर्मी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में महाकुंभ के आयोजक राम करन वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज की आबादी काफी अधिक होने के बावजूद उसे राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित स्थान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगा। उनका कहना था कि दशकों से कुर्मी समाज को योजनाबद्ध तरीके से सत्ता और प्रशासन से दूर रखा गया है, जिससे समाज मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है।

यह भी पढें : संसद में इस विपक्षी दल ने दिया BJP का साथ!

वर्मा के अनुसार, कुर्मी समाज किसान, व्यापारी और श्रमिक के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीतिक दलों ने हमेशा समाज का केवल इस्तेमाल किया है। अब समय आ गया है कि कुर्मी समाज अपनी ताकत दिखाए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ के माध्यम से राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि अब कुर्मी समाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज को उसका हक दिलाने के लिए यह संघर्ष और तेज होगा। जब तक कुर्मी समाज को उचित भागीदारी नहीं मिलती, तब तक ऐसे महाकुंभ और रैलियों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को आयोजित कुर्मी महाकुंभ में लाखों की संख्या में समाज के लोग एकत्र होकर यह संदेश देंगे कि वे अपने अधिकारों के लिए संगठित हो चुके हैं। महाकुंभ के जरिए समाज की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढें : जब ‘लहंगा’ के कारण रोकनी पड़ी ट्रेन!

चंद्र प्रताप पटेल ने बताया कि गोंडा में कुर्मी समाज के लगभग पांच लाख वोटर हैं, लेकिन जब बात राजनीतिक हिस्सेदारी की होती है। तब इन्हें पीछे रखा जाता है। इसलिए अपने मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। अधिवक्ता नन्द किशोर वर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को गोंडा में कुर्मी समाज की एक बैठक करके कुर्मी महाकुंभ गोंडा कार्यक्रम तय करके पहले ब्लाकवार तैयारी बैठक हुई। अब गोंडा के सभी सोलह ब्लाकों व सातों विधानसभाओं में कुर्मी समाज के लोग गांव-गांव जनसंपर्क करके कुर्मी महाकुंभ गोंडा का आमंत्रण पत्र वितरण कर रहें हैं। जगदीश पटेल बताया बताया कि आगामी 23 मार्च को पराग डेयरी के सामने का मैदान कुर्मी मय दिखाई देगा। उन्होंने गोंडा के समस्त कुर्मी समाज से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया। प्रेस वार्ता में रणनीतिकार योगेंद्र वर्मा, राम शंकर वर्मा, अरुण प्रकाश वर्मा, पंकज चौधरी, राकेश वर्मा, महेश वर्मा, जमुना वर्मा, विवेक पटेल, पाटेश्वरी वर्मा, अमर कांत पटेल, ननकऊ वर्मा, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

27

यह भी पढें : तड़के 5 बजे भारी फोर्स लेकर इसलिए निकलीं DM!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!