Gda : इसरो में चयनित होकर नीतिका ने बढ़ाया मान
संवाददाता
गोंडा। मुख्यालय के जानकी नगर निवासी देवेश मणि त्रिपाठी की पुत्री नीतिका त्रिपाठी (27) ने इसरो सेंट्रलाइल्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त करके भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। उसका चयन साइंटिफिक असस्टिंट के पद पर हुआ है। मंगलवार को ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ से वार्ता करते हुए नीतिका ने बताया कि नगर के रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी से इंटर मीडियट तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने प्रणवीर सिंह इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालोजी (पीएसआईटी) कानपुर से इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन से 2018 में बीटेक किया। कैम्पस प्लेसमेंट के तहत उसने इरेक्शन इंडिया ग्लोबल सर्विसेज नोएडा में नौकरी किया और कोरोना काल में वापस घर लौट आई। नीतिका ने बताया कि इस अवधि में वह आइसीबीआर की परीक्षा की तैयारी करती रही और अंततः उसका चयन साइंटिफिक असिस्टेंट के पद पर हो गया। नीतिका सफलता श्रेय अपनी गृहणी मां नीलम त्रिपाठी व डाकघर में कार्यरत पिता तथा गुरुजनों व मित्रों को देती है। उसे आगामी दो अप्रैल को इसरो मुख्यालय बंगलुरू पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना है। उसकी सफलता पर प्रधान शिव बहादुर पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, कौशल उपाध्याय आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढें : पूर्व सांसद पर कोर्ट ने लगाया 500 रुपए का अर्थदंड
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com