Gda : अवध हास्टिपल में महिला जागरूकता गोष्ठी आयोजित
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। अवध हॉस्पिटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह भदौरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा ने महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा व अधिकार के बारे में जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी बच्चा गुमशुदा, अनाथ, लावारिश, बेसहारा, चिकित्सीय या संरक्षण अधिकार किसी भी प्रकार मदद की जरूरत हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर पर दें। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चेतना सिंह ने वर्तमान समय में बालिकाओं के गिर रहे लिंगानुपात के बारे में जानकारी दी तथा मातृत्व वंदन योजना के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर नीतू त्रिपाठी एवं सुपरवाइजर माखन लाल तिवारी ने बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बच्चा संरक्षरणहीन दशा में प्रतीत हो, तो निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस विभाग से महिला आरक्षी सीमा वर्मा ने महिला अपराध एवं सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही सभी वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 112 के बारे में बताया। कांस्टेबल कमल अख्तर ने साईबर हेल्पलाइन 1930 के विषय में विस्तार से बताते हुए साइबर फ्राड से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं से संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण से कंचन सिंह एवं विनीता पांडेय ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कालेज स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढें : नाराज DM ने रोका सभी ADOP के वेतन
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com