Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEtawa News : थ्री व्हीलर पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

Etawa News : थ्री व्हीलर पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

देवेश शर्मा

इटावा। जिले के बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहे से सबारियों को बैठाकर इटावा जा रहा थ्रीव्हीलर असंतुलित होकर डाक घर के समीप पलटा जिसके चलते थ्री व्हीलर में तकरीबन आधा दर्जन सबारियां घायल हो गयी। पुलिस के मुताबिक थ्रीव्हीलर चालक शराब के नशे में धुत था। कस्बे के मुख्य चौराहे से सबारियों को बैठाकर एक थ्री व्हीलर चालक इटावा की तरफ जा रहा था थ्रीव्हीलर में तकरीबन ग्यारह सबारियां बैठी हुई थी जैसे ही यह थ्रीव्हीलर डाक घर के आगे पहुंचा कि थ्रीव्हीलर चालक असंतुलित हो गया जिससें थ्रीव्हीलर वहीं सड़क के किनारे पलट गया थ्रीव्हीलर के पलटते ही उसमें बैठी सबारियों ने चीख पुकार मचानी शुरु कर दी मौके पर मौजूद लोग तुरन्त ही थ्रीव्हीलर के पास पहुंचे और उसमें फसी सबारियों को बाहर निकालने के साथ साथ इस की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी जिस पर तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिऐ सीएचसी महेवा ले गये। थ्री व्हीलर पलटने से लखना कस्बे के समीपवर्ती ग्राम मानपुर निवासी अरविन्द कठेरिया, संगीता, रंजीता, उर्मिला सहित आधा दर्जन सबारियां दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गयी। वहीं कस्बा इंचार्ज सुबोध सहाय ने बताया कि उक्त थ्रीव्हीलर चालक शराब के नशे में धुत था जिसकों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं क्षतिग्रस्त थ्रीव्हीलर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular