Friday, June 13, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दहेज हत्या में नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार

Gonda : दहेज हत्या में नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार

कुंवर बहादुर ने लिखाया था खरगूपुर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने रविवार को स्थानीय थाने पर दर्ज दहेज हत्या के एक अभियोग में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते चार अप्रैल 2025 को अमडोहवा निवासी कुंवर बहादुर ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि उसने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व पेड़ारे गढ़वा निवासी रोहित कुमार गुप्ता से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच चार अप्रैल को दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढें: रामसेतु के दिव्य दर्शन से धन्य हुए पीएम मोदी

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर चार अभियुक्तों को दहेज हत्या में नामजद करते हुए बीएनएस की धारा 80(2) व 85 और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर तीन अभियुक्तों. रोहित कुमार गुप्ता (पति), राज कुमार (ससुर) तथा रूपवती (सास) को रविवार को देवतहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शेषनाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह और कांस्टेबल विक्रांत यादव शामिल रहे।

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

यह भी पढें: UP : अधूरे रिश्ते की प्रेम कहानी का दुखद अंत

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com


📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com

📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com


📣 महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान

आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!

मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!

हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।

हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।

कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।

कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular