Sunday, February 8, 2026
HomeजानकारीCUET Answer Key 2025: जारी हुई उत्तर कुंजी, इंतज़ार खत्म

CUET Answer Key 2025: जारी हुई उत्तर कुंजी, इंतज़ार खत्म

20 जून तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं CUET Answer Key 2025 में

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 की CUET Answer Key 2025 (प्रोविजनल उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही एनटीए ने प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की अपनी प्रतिक्रियाएं (responses) भी वेबसाइट पर अपलोड की हैं।

CUET Answer Key 2025 कैसे देखें?

  • cuet.nta.nic.in पर जाएं, ‘Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें,
  • अपना Application Number और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें और
  • CUET Answer Key 2025 तथा अपनी दी गई responses को देखें।

आपत्ति कैसे दर्ज करें?

अगर आप cuet answer key 2025 में दिए किसी उत्तर से सहमत नहीं हैं, तो आप प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देकर 20 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है।

CUET Answer Key 2025
NTA ने जारी की CUET Answer Key 2025

NTA ने क्या कहा है?

उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर कोई उत्तर गलत पाया जाता है, तो उसे ठीक किया जाएगा और वह संशोधन सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा। अंतिम परिणाम CUET Answer Key 2025 के संशोधित संस्करण के आधार पर ही घोषित किया जाएगा। किसी को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताया जाएगा कि उसकी आपत्ति स्वीकार हुई या नहीं।

एनटीए का आधिकारिक बयान

CUET UG 2025 परीक्षा कब हुई थी?

CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच देशभर में आयोजित हुई थी। वहीं, 2 और 4 जून को पुनः परीक्षा (री-टेस्ट) आयोजित की गई थी, जो उन छात्रों के लिए थी जिनकी परीक्षा 13 और 16 मई को हुई थी और जिन्होंने प्रश्नों की शिकायत की थी।

CUET UG क्यों ज़रूरी है?

CUET UG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके ज़रिए देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में स्नातक (UG) कोर्स में दाखिला दिया जाता है। लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें: UP B.Ed Result 2025 declared topper list counselling

महत्वपूर्ण सूचना:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET Answer Key 2025 और अन्य सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ही भरोसा करें

RELATED ARTICLES

Most Popular