Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यCM योगी ने काबुल नदी का जल राम मन्दिर निर्माण स्थल पर...

CM योगी ने काबुल नदी का जल राम मन्दिर निर्माण स्थल पर छिड़का

अयोध्या (हि. स.)। अयोध्या की दीपोत्सव की तैयारी का जायजा लेने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सबसे पहले वह प्रभु श्रीराम का दर्शन किये, इसके साथ ही वैदिक मंत्रों के बीच पूजा अर्चन करते हुए काबुल नदी का जल राम मंदिर निर्माण स्थल पर छिड़का।

गौरतलब है कि काबूल की एक बालिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काबूल नदी का जल भेजा था। उसकी इच्छा थी राम मंदिर निर्माण स्थल पर काबुल नदी का जल छिड़का जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान में किस प्रकार के हालात है। इन स्थितियों में भी एक बालिका ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर के लिए भेंट भेजती है तो यह अतयंत अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाता है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देश-दुनिया में रह रहे हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular